फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर अमृतसर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर अमृतसर के प्रमुख शिव मंदिरों में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि व देश की खुशहाली की कामना की। शहर के शिवाला बाग भैया सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का सिलसिला चलता रहा। मंदिर परिसरों में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए, जबकि पुलिस और स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने में सहयोग किया। कई श्रद्धालुओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। देशभर की तरह अमृतसर में भी सावन के पहले सोमवार को शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें