बैसाखी पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि पहले जत्था 12 अप्रैल को रवाना होकर 21 अप्रैल को लौटने वाला था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब श्रद्धालु 10 अप्रैल को रवाना होंगे और 19 अप्रैल को भारत लौटेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए एसजीपीसी की ओर से 1860 पासपोर्ट भेजे गए हैं, जिनमें से करीब 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिलने की उम्मीद है। 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान में रह गए ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन को लेकर संगतों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।