रणजीत एवेन्यू के खालसा कॉलेज में भोजपुरी भाषा बोलने को लेकर बिहारी और कश्मीरी छात्र आपस में भिड़ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आपस में मारपीट करते हुए एक दूसरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। करीब छह छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि एक छात्र को इतनी ज्यादा चोट आई है कि वह ब्रेन हेमरेज के कारण कोमा में चला गया है। वहीं, बिहारी छात्रों ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कमरों में बंद कर दिया और अंदर ही रहने की चेतवानी दी।