अमृतसर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकल ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल की ओर से हेलमेट सेफ्टी ड्राइव की शुरुआत की। अभियान के तहत आसपास अधिक ट्रैफिक वाले इलाकों में बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों को करीब 50 ब्रांडेड हेलमेट और फर्स्ट-एड बुकलेट वितरित की गईं। इस विशेष मुहिम का उद्घाटन अमृतसर की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अमनदीप कौर ने किया। लोगों को बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए एक विशेष कियोस्क भी लगाया गया। अभियान में ‘यमराज’ के स्वरूप में एक प्रमोटर भी शामिल था, जिसने असुरक्षित ड्राइविंग के परिणामों पर ध्यान आकर्षित किया। यह अनोखा तरीका लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा पर चर्चा को प्रोत्साहित करने के लिए अपनाया गया। चीफ ग्रोथ और इनोवेशन ऑफिसर डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि हेलमेट पहनना जीवन बचाने वाली एक छोटी लेकिन ज़रूरी सावधानी है। यह पहल केवल हेलमेट बांटने तक सीमित नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास है।