फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जनवरी 2026 में अब तक 286 आपराधिक मामले दर्ज

अमृतसर पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 286 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पकड़े गए आरोपियों और दर्ज मामलों संबंधी यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और शहर में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें