फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे के बाहर हुई थी महिला से मारपीट, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 10:21 AM IST

राजासांसी क्षेत्र के गांव कोहाली में एक महिला के साथ कथित मारपीट हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पीड़िता दलबीर कौर ने आरोप लगाया है कि घटना के दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दलबीर कौर ने बताया कि 17 मई को उसे आरोपी के परिवार की ओर से गुरुद्वारा साहिब बुलाया गया था। जब वह माथा टेकने के लिए अंदर जाने लगी तो एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार उसके सिर, नाक और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं तथा पैर की हड्डी भी प्रभावित हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। इस बार उसे, उसकी बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पीड़िता ने बताया कि परिवार ने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी की पहचान और सीसीटीवी साक्ष्य होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद जांच पूरी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें