फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में टाइल शोरूम पर फायरिंग, चार दिन पहले आई थी 50 लाख की रंगदारी कॉल

अमृतसर-जालंधर मुख्य मार्ग पर स्थित एक टाइल शोरूम पर रविवार देर शाम अज्ञात बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में करीब आठ राउंड फायर किए गए। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण शोरूम बंद था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शोरूम मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि 12 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाली कॉल आई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी, जिसके बाद ब्यास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने बंद पड़े शोरूम पर आठ गोलियां चलाईं। हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रईया नगर पंचायत चुनाव में अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज बलजीत सिंह जलाल उस्मा, भाजपा नेता मनजीत सिंह मन्ना और कांग्रेस नेता संतोख सिंह भलाईपुर भी मौके पर पहुंचे। बलजीत सिंह जलाल उस्मा ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यापारियों को लगातार गैंगस्टरों की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के विरोध में सोमवार को ब्यास, रईया और बाबा बकाला साहिब में बाजार बंद रखने और धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें