अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव राणा काला के निकट सोमवार को दिनदहाड़े एक सरकारी शिक्षक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव तलवंडी (मालोवाल) के रूप में हुई है। वह सरकारी शिक्षक थे। जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे। जब वे गांव नरैणगढ़ ड्रेन और राणा काला क्षेत्र के पास पहुंचे तो चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।