फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में वकील की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे एडवोकेट और साथी

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:47 PM IST

देर रात अमृतसर से अपने साथियों के साथ अजनाला लौट रहे एडवोकेट सुनील पाल की कार पर अज्ञात लोगों ने सरेआम फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली कार को जा लगी। हालात की गंभीरता को भांपते हुए एडवोकेट सुनील पाल ने सूझबूझ दिखाते हुए कार सीधे थाने में घुसा दी, जिससे उनकी और साथियों की जान बच सकी। पीड़ित एडवोकेट सुनील पाल ने बताया कि अजनाला के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करते हुए फायरिंग की। उन्होंने जान बचाने के लिए कार तेज़ी से थाने पहुंचाई। इस दौरान दो आरोपी थाने तक पीछा करते हुए आए, जिन्हें मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। कार की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें