अमृतसर थाना मकबूलपुरा पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर श्री आलम विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना मकबूलपुरा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था, जिसे लेकर पुलिस के लिए कोई ठोस सुराग नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। कड़ी मेहनत और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।