फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में डेढ़ लाख लीटर कच्ची लाहन बरामद

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 08:49 AM IST

भिंडी सैदां कस्बे में आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। इंस्पेक्टर जगदीप कौर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान करीब डेढ़ लाख लीटर कच्ची लाहन बरामद की गई। मौके पर लगभग 6800 लीटर लाहन जब्त की गई, जबकि शेष अवैध लाहन को वहीं नष्ट कर दिया गया। इस मामले में अनोख सिंह, प्रीतम सिंह, बब्बू सिंह, जस्सा सिंह और पूरन सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष सूचना के आधार पर की गई एक अन्य कार्रवाई में रेशम सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी गांव चक्क मिश्री खां को 200 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी शराब को कार में ले जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस व आबकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें