पंजाब में लगातार दूसरे दिन बेअदबी की वारदात के आरोपी की हत्या कर दी गई। अमृतसर के श्री दरबार साहिब में शनिवार को बेअदबी के आरोपी की हत्या के बाद रविवार को कपूरथला में भी बेअदबी का मामला सामने आया। इस मामले में भी आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।