जम्मू से दिल्ली जा रही पूजा एक्सप्रेस से पठानकोट पुलिस और जीआरपी ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस और जीआरपी ने पठानकोट कैंट स्टेशन को सील कर पूरी ट्रेन को खंगाला और स्लीपर कोच एस-7 से छह संदिग्धों को ट्रेन से उतारा। बताया गया कि पुलिस ने पूजा एक्सप्रेस से करीब 16 कश्मीरी लोगों को उतारा है। फिलहाल जांच एजेंसियां सभी संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हैं।