ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
1.
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे अमेरिका... उनके एयरपोर्ट पर उतरने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ट्वीट... मोदी को बताया सच्चा दोस्त... 26 जून को ट्रंप के साथ डिनर करेंगे पीएम मोदी...
पीएम मोदी पहुंचे अमेरिका
2.
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में की बिजनौर के गांव मुबारकपुर की तारीफ...कहा गांववालों ने शौचालय बनाने के लिए सरकार से मिली 17 लाख की सहायता लौटाई....खुद के खर्चे से बनाया शौचालय
पीएम के ‘मन की बात’
3.
शहीद सीआरपीएफ जवान साहब शुक्ला के परिवार के लिए सीएम योगी ने किया 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान, शनिवार को श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए थे साहब शुक्ला
शहीद के परिवार को योगी की सहायता
4.
दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा को पीडब्ल्यूडी विभाग का झटका, जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने के आदेश जारी
‘बंगला खाली करें कपिल मिश्रा’
5.
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में रोपवे का केबल टूटने से सात लोगों की मौत, तेज हवाओं की वजह से गोंडोला के केबल पर गिरा पेड़
रोपवे केबल पर गिरा पेड़, सात की मौत
6.
औरैया में लव मैरिज करनेवाले जोड़े का दर्दनाक अंत... पति ने पत्नी को मारने के बाद खुद लगाई फांसी... चार महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह...
‘प्यारवाली’ शादी का ‘मौतवाला’ अंत
7.
यूपी के मुरादाबाद में फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए पचास बच्चे, अस्पताल में करवाया गया भर्ती, बच्चों की हालत में सुधार
फूड पॉयजनिंग के शिकार 50 बच्चे
8.
लखनऊ लैब की रिपोर्ट में योग गुरु बाबा रामदेव के प्रोडक्ड्स पर निगेटिव मार्किंग... पतंजलि के शहद में चीनी और बिस्कुट में सिंथेटिक कलर मिला... कंपनी को भेजा जाएगा नोटिस
रामदेव के मिलावटी प्रोडक्ड्स!
9.
अमर उजाला टीवी पर देखिए देश के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती पर खास रिपोर्ट... लोगों को अबतक याद है नारा.... राजा नहीं फकीर है... देश की तकदीर है...
राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है
और
10.
देशभर में जगन्नाथ यात्रा की धूम, पुरी में रथयात्रा के लिए उमड़ा जलसैलाब तो वड़ोदरा में रथ के आगे झाड़ू लगाते दिखाते
जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ