मिश्रीवाला में मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें करणी सेना के यूटी स्तरीय युवा युवा प्रधान की नियुक्ति की गई। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रधान अर्जुन सिंह ने वीरेंद्र सिंह को दी। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह उर्फ कालू बाबा करीब 50 युवाओं के साथ करणी सेना में शामिल हुए। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह प्रधान अर्जुन सिंह के आभारी हैं।