फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 31वें दिन भी जारी, जोरदार नारेबाजी की

हीरा मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 04:50 PM IST

अल्मोड़ा नगर के गांधी पार्क में राष्ट्रीय नीति संगठन के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 31वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की। बृहस्पतिवार को हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि करीब नौ सालों से खूंट-धामस-रौनडाल, धारी, पहल आदि गांवो को जोड़ने वाली सड़क पर सोंलिग व डामरीकरण नहीं हुआ। जिस कारण ग्रामीण कच्ची सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। यहां धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, पूरन सिंह बोरा, गोविंद प्रसाद, नंदन सिंह, दीपक आर्य, सुरेश तिवारी, नेहा, अखिलेश मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें