जिला प्रशासन सांबा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कॉन्फ्रेंस हॉल रामगढ़ में मेगा जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से करीब 600 से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। डीसी सांबा आयुषी सूदन ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस मेगा जॉब मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। जॉब मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस आयोजन से जिले के कई युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।