थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में आई बारात की कार ने तीन साल की बच्ची को कुचल दिया। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। सड़क दूधली के गाडों का चौक निवासी अब्दुल वकील के बेटे फराज की बारात जानी थी। बारात में आई कार ने घर के बाहर बैठी जावेद की तीन वर्षीय बच्ची इकरा को कुचल दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पड़ोसी अब्दुल वकील बरात को लेकर चला गया।