फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर जाम से त्रस्त मढ़वा गांव के लोग, बारिश में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी; VIDEO

नगर निगम के वार्ड नंबर 56 स्थित मढ़वा गांव के निवासी लंबे समय से सीवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव में सीवर जाम और जलभराव के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सीवर का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि सीवर लाइन का ढलान सही तरीके से नहीं बनाया गया है, जिसके कारण पानी का निकास नहीं हो पाता और लाइन बार-बार जाम हो जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत मिलने पर सफाईकर्मी तो पहुंचते हैं, लेकिन केवल अस्थायी सफाई कर लौट जाते हैं। कुछ दिनों बाद समस्या फिर पहले जैसी हो जाती है। लोगों ने बताया कि पांच-छह बार शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से सीवर व्यवस्था की तकनीकी जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें