भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का विरोध होने पर माहौल गर्मा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस घटना की हम निंदा करते हैं। अपने घर में इस तरह की बात हुई है, हमारे एक इशारे पर यह धरती लाल हो जाएगी। नरेश टिकैत ने शनिवार को जीआईसी मैदान में पंचायत करने का ऐलान किया है।