फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में किसानों का प्रदर्शन, कहा- नहीं मिल रही डीएपी खाद

फरीदाबाद जिले में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएपी खाद की किल्लत, बढ़े दाम, फसलों की खरीद में लापरवाही और मुआवजे की देरी को लेकर प्रशासन को घेरा। किसान वेदराम का कहना है कि पिछले कई दिनों से उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल रही है। जहां पहले खाद की एक बोरी 1300 से 1350 रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब वही खाद 2300 से 2350 रुपये तक बिक रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ब्लैक मार्केटिंग चरम पर है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें