बिहार विधानसभा के सामने भिखारी ठाकुर फ्लाईओवर पर शनिवार की शाम बहुत सारे लोग ठिठक कर रुकने लगे तो कई वाहन चालक बचकर निकलने लगे। वजह थी तेज चिंगारी। आग का धुआं देख और तार के स्पार्क की तेज आवाज सुनकर लोगों को बड़ी दुघटना की आशंका नजर आने लगी। इसके बाद सचिवालय थानाध्यक्ष को सूचित किया गया। इसके बाद पुल पर लगे बिजली के खम्भे का लाइन काटा गया, तब जाकर आग जलना बंद हो गया। लोगों का कहना है कि इस पुल से जगह-जगह इसपर रोशनी के लिए लगाए तारों से बिजली की चोरी भी हो रही है। लोगों ने बताया कि बिजली चोरों ने जगह-जगह से तार क्षतिग्रस्त कर टोका फंसाया है, जिसके कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है।