एटा के जलेसर में बैंक से रुपए निकालकर लाए युवक के बैग से शातिर महिलाओं ने एक लाख रुपए पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज देखने से घटना का पता चल सका। पीड़ित राजकुमार शर्मा पुत्र श्रीराम भरोसी लाल शर्मा निवासी भैरों बगीची, थाना जलेसर ने बताया कि वह मंडी जवाहरगंज स्थित एसबीआई बैंक से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चार लाख रुपए निकालने गए थे। रुपए निकालने के बाद वह पास के ही ग्राहक सेवा केंद्र पर अपने भतीजे के पास पहुंचे। तो पीछे से ही आ रही दो महिलाओं ने 500 रुपए के नोट की दो गड्डियां, यानी एक लाख रुपए पार कर दिए। बैंक से 100 मीटर दूर अपनी दूसरी दुकान पर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्राहक सेवा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें पूरी सामने आई। दो महिलाओं ने थैली को ब्लेड से फाड़कर एक लाख रुपए निकाल लिए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई।