फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर रियासी में निकली दो भव्य कलश यात्राएं, शिव महापुराण और भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

रियासी में रविवार को नगर में दो कलश यात्रा के निकलने से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। आज सावन माह के पहले सोमवार से गढ़ाल स्थित बैंक्वेट हाल में श्रीमद भागवत कथा व श्री सनातन धर्म सभा से श्री शिव महापुराण कथा की शुरुआत होगी। रविवार सुबह गढ़ाल से कलश यात्रा श्री सुमंत शास्त्री जी महाराज की अध्यक्षता में निकली। प्रसिद्ध कालका माता जी के मंदिर में माथा टेकने के बाद यात्रा में शामिल लोग मुख्य द्वार तक पहुंचे। जहां से पैदल यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में आए। मंदिर में पूजा कर माथा टेक यात्रा कांसी पट्टा स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। कांसी पट्टा में दरिया चिनाब में से सभी कलशों में जल भरा गया। बाद में यात्रा वापिस हाल में पहुंची। वहीं बाद में एक कलश यात्रा सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा के नेतृत्व में निकली जोकि तालाब वाले मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर व जनाना पार्क से होते हुए भगवान गणेश मंदिर में पहुंचीं। यात्रा में शामिल महिलाओं ने कलशों में जल भरा मंदिर के पुजारी पंडित चमन लाल शर्मा ने पूजा करवाई। कलशों को सभा में ला कर विधिवत तरीके से उन्हें स्थापित किया गया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रभु महिमा का गुणगान किया। कथा वाचक श्री सूरज कौशल शास्त्री जी ने बताया कि श्री शिव महा पुराण कथा एक महीने तक रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी जिस में शिव महिमा का गुणगान होगा। शिव महा पुराण कथा संपन्न होने के बाद एक सप्ताह तक श्रीमद भागवत भी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें