फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ा, अक्तूबर में लगाए गए करीब दो हजार मरीजों को रेबीज इंजेक्शन

फरीदाबाद शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि केवल अक्तूबर माह में करीब 2000 मरीजों ने रेबीज का इंजेक्शन लगवाया, जिनमें बड़ी संख्या छोटे बच्चों की रही। बढ़ते मामलों के चलते बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भी अब रेबीज इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक इंजेक्शन रूम में यह सेवा उपलब्ध है। यहां रोजाना 100 से अधिक मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ता काटने पर घाव को तत्काल साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है और इसके बाद बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर इंजेक्शन लगवाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें