चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हिंडन नदी के पानी में घुसकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान भी गाया। भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि सिकंदरपुर में पुल का निर्माण न होने से नदी का पानी में घुस रहा है। जब तक पुल का निर्माण नहीं होगा, तब तक पानी के अंदर ही अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।