दिवाली से तीन दिन पहले ही रविवार शाम को पीतलनगरी दीयों की रोशनी से नहा उठी। नगर निगम की ओर से पहली बार आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत जब पूरे शहर में 7.50 लाख दीये एक साथ जले तो नजारा बेहद अलाैकिक हो गया। शाम सात बजते ही जब आसमान में 620 ड्रोन के जरिये भगवान श्रीराम समेत अन्य देवी-देवताओं की आकृतियां उकेरी गईं तो लोग भक्ति में लीन हो गए।