आईपीएल 2025 का रोमांच बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मेरठ के भैसाली मैदान में बीसीसीआई की ओर से आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया। शनिवार से इसकी शुरुआत की गई। दोपहर और शाम में क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान में पहुंचकर मैच को बड़ी-बड़ी स्क्रीन और म्यूजिक के साथ देखा।