राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क की ओर से समर कार्निवल को लेकर प्रेस वार्ता में जानकारी साझा की गई। इसमें विनोद कुमार सिंह ने कहा कि 30 मई से 24 जुलाई तक समर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।