एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को पांच हजार की घूस के साथ पकड़ा है। आरोपी लेखपाल दीपेश सिंह तालबेहट में पदस्थ बताया जा रहा है। पीड़ित किसान जगन्नाथ साहू ने अपनी भूमि को आवासीय व्यावसायिक उपयोग के लिए बदलवाना चाहता था इसके लिए उसने एसडीएम के लिए आवेदन दिया था। जिस पर लेखपाल को आदेशित किया गया था। पीड़ित के मुताबिक दस्तावेजों पर रिपोर्ट लगवाने के नाम पर उससे दस हजार की रिश्वत मांगी गई थी।