फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में बड़ी सफलता, 36 वारदातों में वांछित हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ काला गिरफ्तार

नूंह पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 आपराधिक वारदातों में वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ काला, निवासी राहड़ी, को अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा तावडू को गुप्त सूचना मिली थी कि साजिद उर्फ काला तावडू-सालाका रोड पर शिकारपुर पहाड़ी के पास अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से लोडेड देशी कट्टा मिला, जिसके लिए उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ ATM चोरी, ट्रक और डंपर चोरी, लूट, डकैती, फिरौती तथा अवैध हथियार रखने के कुल 36 मामले दर्ज हैं। ये मामले तावडू, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, बिलासपुर, पिनगवां, दिल्ली, बहरोड़ (राजस्थान), गौतम बुध नगर (यूपी), हाथरस तथा सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) जैसे कई राज्यों व जिलों के थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित थानों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें