हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली स्थित श्री संकट मोचन इंटर कॉलेज अंडौली में श्री संकट मोचन हनुमान और एवं प्रभु रामलला के 20वें प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में 13 फरवरी को मोहल्ला किला खेड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से 151 कलशों की यात्रा निकाली गई। शुभारंभ कलश पूजन कराकर आचार्य श्री बिहारीलाल शास्त्री ने किया।