चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के साथ किसानों की बैठक दोपहर 2.15 बजे शुरू हो गई है। बैठक में कई किसान नेता पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में रतन मान, बीकेयू, (टिकैत), जोगिंदर नैन, बीकेयू (नैन), रणबीर मलिक, बीकेयू ( मांगेराम), बलबीर सिंह, किसान सभा हरियाणा समेत कई किसान संगठनों के बड़े नेता पहुंचे हुए हैं।