वैश्य समाज सामाजिक संगठन की ओर से शुक्रवार को स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर निगम की महापौर आरती भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। महिलाओं और बच्चों के लिए लगाए गए झूले आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने मांगलिक गीत प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों, महिलाओं और दंपतियों के लिए विभिन्न खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में डॉली विश्नोई और पूर्णिमा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। लक्की ड्रॉ में अंबर वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका अग्रवाल और पूर्णिमा अग्रवाल ने किया।