फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में भीम आर्मी ने अस्पताल पर दिया धरना

सहारनपुर। छुटमलपुर में पांच दिन पहले उपचार के दौरान गांव मलायन निवासी गरिमा की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता छुटमलपुर के पंजाब अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की मौत हुई है। इसके बावजूद भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्यकर्ताओं की मांग है कि अस्पताल को बंद करके डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। धरना देने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। इस दौरान भीम आर्मी के सतीश रावत, नगर अध्यक्ष सलमान, दीपा रानी, सविता, महिमा, रिंकल, इरफान अल्वी, राव मेहरबान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें