फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में गेहूं का उठान न होने व भुगतान की देरी से गुस्साए किसानों-व्यापारियों ने दिया धरना

नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 01:34 PM IST

अग्रोहा अनाज मंडी में गेहूं का उठान ना होने और भुगतान की देरी के विरोध में किसानों व व्यापारियों ने मंडी के गेट के आगे रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान किसान नेता केडी अग्रोहा ने बताया कि सैंकडों क्विटंल गेहूं खुले में पड़ा है। मंडी में गेहूं का उठान मात्र 30 प्रतिशत हुआ है। सरकार के 48 घंटे में खरीद, उठान और भुगतान के दावे धरातल पर विफल साबित हुए हैं। खेतों में बिजली की तारों के कारण हजारों एकड़ में गेहूं जलकर नष्ट हो गया है। बे-मौसम बारिश से भी गेहूं को नुकसान हुआ है। पगड़ी संभाल जट्टा की टीम व्यापारियों के समर्थन में पहुंची। मौके पर अग्रोहा पुलिस के एएसआई रामजीलाल ने किसानों और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मंडी सचिव ने तेजी से उठान शुरू करने और भुगतान का आश्वासन देने पर धरना स्थगित कर दिया। अनाज मंडी में तली व छपर की सुविधा नहीं धरने में किसान नेता केडी अग्रोहा, अजय गोदारा, दिलबाग बिजारणियां, रोहित बिजारणियां, राहुल बिजारणियां, पुनीत यादव, प्रदीप मालिक समेत सैकड़ों किसान मौजूद हैं। किसान नेता प्रदीप मलिक का कहना है कि सरकारी लापरवाही से मंडियों और सड़कों पर पड़ा गेहूं खराब हो रहा है। किसानों का कहना है कि जब 48 घंटे में उठान नहीं हो पा रहा, तो भुगतान कैसे होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें