फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गोलीकांड के आरोपी, व्यापारी पर की थी फायरिंग, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

12 अगस्त को व्यापारी प्रशांत गुप्ता को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के अनावरण को लेकर दो टीमें लगाई गई थी। पुलिस के मुताबिक उनको सूचना मिली कि इस मामले संबंधित आरोपी लकारा के पास है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी घेराबंदी की इस पर आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक के बीपी जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चारो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पतला भिजवाया। आरोपियों के कब्जे से 04 देशी तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल व 785/- रुपए बरामद किए गए है। सीपरी बाजार पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह हुई थी घटना पुरानी गल्ला मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र महेश गुप्ता की भोजला मंडी में आढ़त है। 12 अगस्त बुधवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके वे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आगे उन्होंने लैपटॉप बैग लटका रखा था। घायल प्रशांत ने ही पुलिस को बताया था कि भोजला रोड से होते हुए जैसे ही वे भोजला पुल के पास पहुंचे, पहले से खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने हाथ देकर उनको रोकने की कोशिश की। पहचान के न होने से उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी। कुछ कदम आगे बढ़ते ही बदमाशों ने पीछे से उन पर फायर झोंक दिया था। गोली उनके पीठ में कमर के पास जा लगी। घटना के बाद बदमाश मेडिकल बाइपास के रास्ते निकले भागे जबकि घायल अवस्था में अकेले प्रशांत हाईवे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनका उपचार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों के नाम थाना दतिया क्षेत्र के सिरसा निवासी शिवम कुशवाहा एवं सुरेंद्र कुशवाहा, निवाड़ी जिला के कुमहर्रा निवासी आकाश कुशवाहा, दतिया निवासी प्रदुम्न कुशवाहा बताए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें