फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गई है। अधिकांश विद्यालयों में नियमित सफाई कर्मचारी न होने के कारण शौचालयों, कक्षाओं और स्कूल परिसरों में गंदगी फैली रहती है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के माहौल पर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 378 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, लेकिन इनमें चतुर्थ श्रेणी के केवल 137 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि 208 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।