फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: गणेश गोदियाल के बयान पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदर परिहार का पलटवार

Sat, 22 Nov 2025 11:15 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

प्रदेश में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमलों के विरोध में कांग्रेस ने वन मुख्यालय में प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पहुंचे थे। ये वायरल वीडियो यहीं की बताई जा रही है। इसमें गोदियाल के हाथ में एक खिलौना गन है। वो इसे हाथ में लहराते हुए बोल रहे हैं कि हमारी परीक्षा न ली जाए। ये संदेश सरकार तक जाए कि हम अपने हाथों में हथियार नहीं उठाना चाहते। लेकिन ये सरकार मजबूर न करे कि हम अपनी माताओं, बहनों, नौनिहालों की रक्षा के लिए मजबूर होकर अपने हाथों में हथियार न उठाने पड़ें। समय रहते हुए मैं उत्तराखंड की सरकार को चेताना चाहता हूं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदर परिहार ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लिए इस तरह की बयानबाजी खतरनाक है। कांग्रेस अध्यक्ष सांकेतिक रूप से जो बंदूक दिखा रहे थे, वह उत्तराखंड को क्या बनाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गोदियाल इस उत्तराखंड को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं या नेपाल बनाना चाहते हैं। क्या उत्तराखंड को नक्सल प्रभावित बनाना चाहते हैं। उन्होंने इसे निंदनीय बताया। कहा कि देवभूमि जिसने सबको संस्कार, आचार, व्यवहार दिया है, वहां इस तरह की भाषा का इस्तेमाल भी गलत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें