फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News 28 Nov 2025: यूपी में आज क्या-क्या हुआ? जानें बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 28 Nov 2025 06:28 PM IST

यूपी की बड़ी खबरें...
  पूर्व सांसद अमर सिंह के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खां की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले ही जेल गेट पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जेल प्रशासन ने दोपहर बाद आजम को कोर्ट पहुंचाने के लिए बड़ा कैदी वाहन लगाया था। बाहर आते ही कैदी वाहन देख आजम खां ने उसमें बैठने से साफ इनकार कर दिया।

मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर तिराहा बरवाड़ा मजरा स्थित गोदाम में छापा मारकर सफेद अंडे के काले कारोबार का खुलासा किया। यहां चाय की पत्ती और कत्थे के रंग से सामान्य अंडे को देसी बनाया जाता था। साथ ही उसे करीब तीन गुने दामों पर बेचा जा रहा था।

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर के सैय्यद माजरा गांव का रहने वाला एक परिवार कार से कहीं जा रहा था। 

प्रदेश के सबसे लंबे 594 किमी वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है। लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मेरठ-बदायूं सेक्शन पहले ही काफी हद तक तैयार हो चुका है, जबकि उन्नाव-हल्द्वानी सेक्शन में केवल पांच प्रतिशत कार्य शेष बचा है।

वाराणसी में अमित सिंह टाटा पिछले दो साल से वह शुभम जायसवाल के संपर्क में आकर कफ सिरप की तस्करी के नेटवर्क को संभाल रहा था। पूर्व सांसद के साथ रहने वाले बर्खास्त सिपाही और अमित सिंह टाटा समेत चार लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें