नोएडा की ये खबर आपको बेचैन कर सकती है।जिस गार्ड ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी जान तक गवां दी, उसी गार्ड के परिजनों से घर के मालिक ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देना तक जरूरी नहीं समझा। यही नहीं मकान मालिक से मिलने पहुंचे मृतक के परिजनों के लिए उन लोगों ने दरवाजे तक बंद कर दिए।