गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शामली में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में सोमवार रात घायल हुए थे। डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को सुनील के पेट से एक गोली निकाल ली थी लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कहा कि इंस्पेक्टर की मौत की सूचना के बाद एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है।