फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Jama Masjid Clash: संभल में जामा मस्जिद के सामने चला बुलडोजर

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 28 Dec 2024 03:10 AM IST

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल से सतर्क पुलिस-प्रशासन ने जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया है। यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में बनाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एएसपी के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए जमीन की पैमाइश की गई। नगर पालिका की टीम ने नींव खोदाई शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया। एसडीएम ने दावे को खारिज कर दिया है। जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण होना है वह जामा मस्जिद के नाम वक्फ जमीन में बनाई जानी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें