एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद गुरुवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस मौके पर कोविंद के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। आपको बता दें इससे पहले रामनाथ कोविंद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात कर चुके हैं।