फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: विपिन भाटी को लेकर निक्की ने मां से क्या बताया था?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 25 Aug 2025 03:50 AM IST

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में बुटीक संचालिका पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी को लेकर निक्की ने अपनी मां से बात की थी। बेटी से बात को लेकर मां ने कहा कि ससुराल वाले दहेज में वाहन और नकदी की मांग करते थे और मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसका पति मेरी बेटी के साथ-साथ हमारे साथ भी दुर्व्यवहार करता था। हम आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं।

आपको बता दें कि पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी रविवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। कासना कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) बरामद करने के लिए सिरसा गांव गई थी। घायल विपिन को देखने पहुंची उसकी मां और मामले की आरोपी दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत से विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया, सिरसा चौराहे के पास आरोपी विपिन दरोगा की पिस्तौल छीनकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पहले डाढ़ा सीएचसी और फिर कासना के राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया। मौके से ज्वलनशील पदार्थ की एक छोटी बोतल, दरोगा से छीनी गई पिस्टल बरामद की गई है।

इससे पहले, पुलिस ने मुखबिर और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सूचना पर आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आरोपी से ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी कराने के लिए उसे सिरसा गांव के पास एक खेत के पास लेकर पहुंची थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घटना के बाद एक छोटी बोतल में वहां पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ज्वलनशील पदार्थ ढूंढ रही थी। तभी आरोपी ने जिम्स चौकी इंचार्ज दरोगा वरुण की पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी और भाग निकला। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें