नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे से साफ है कि रेलवे का पूरा तंत्र विफल हुआ। इस मामले में न तो रेलवे अधिकारी भीड़ का अंदाजा लगा पाए और न ही आरपीएफ के अधिकारी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन संवेदनशील रेलवे स्टेशन में से एक है। यहां पर आरपीएफ की ओर से खुफिया इनपुट जुटाने के लिए आरपीएफ के विशेष कर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद उनकी ओर से भी भीड़ को लेकर कोई इनपुट नहीं दिया गया।