नर्मदापुरम जिले के कजलास गांव में रेत कंपनी से जुड़े लोगों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए पूरे इलाके में दहशत फैला दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर मेक रेत कंपनी से जुड़े लोग गांव में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 100 से 120 लोगों की भीड़ बोलेरो वाहनों में गांव में घुसकर आतंक मचाने लगी।