मां नर्मदा की जयंती को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं। मोरटक्का नर्मदा तट पर मां नर्मदा जयंती का आयोजन 25 जनवरी को होगा, इस दौरान पुष्प वर्षा और महाआरती की जाएगी। लेकिन बढ़ते जलस्तर से आयोजन समिति ने हादसे की आशंका जताई है। प्रशासन ने निरीक्षण कर सुरक्षा, ट्रैफिक और जलस्तर नियंत्रण के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।