माघ मेला 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला प्रशासन माघ मेला की तैयारी में जुटा हुआ है। माघ मेले के लिए करीब तीन किमी लंबा घाट तैयार किया गया है। इसके साथ 800 हेक्टेयर भूमि मेला प्रशासन ने कराया समतल कराया है। 4900 संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएगी। वहीं, 42 स्थानों पर पार्किंग के लिए भूमि चिह्नित की गई है। कल्पवासियों के लिए पहली बार वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में मेलाधिकारी ऋषि राज ने तैयारियों की जानकारी दी है।