मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 32वीं किश्त का अंतरण कर दिया है। इस अवसर पर एक करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर किए गए।